Homeभागलपुरजदयू विधायक गोपाल मंडल ने नगर निगम कर्मियों को पीटा एवं दिया...

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने नगर निगम कर्मियों को पीटा एवं दिया धमकी

Bihar:  भागलपुर जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा पीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे तैयारियों के बीच जदयू विधायक गोपाल मंडल के द्वारा खुलेआम लाठी-डंडे बरसते हुए नगर निगम एवं सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। साथ ही विधायक के द्वारा खुलेआम धमकी भी दी गई कि अगर ज्यादा विरोध किया, तो मैदान से बाहर भी नहीं जाने देंगे। मामले के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर हाउसिंग बोर्ड परिसर में वाहन पड़ाव बनाया जा रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार सिंह
राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार सिंह
पिंटू निगम कर्मी
पिंटू निगम कर्मी

जिसके लिए नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम सफाई एवं अन्य तैयारियों में जुटी थी। इसी बिच विधायक गोपाल मंडल अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और निगम कर्मियों पर लाठी बरसानी शुरू कर दी। इस घटना में नगर निगम के जेसीबी ड्राइवर बमबम, सहायक पिंटू और राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार सिंह को गंभीर चोटें आईं है। संजीव कुमार सिंह के हाथ पर गहरे जख्म हुए हैं, जबकि अन्य कर्मियों के शरीर पर लाठी के निशान पड़े हैं। वही विधायक ने कर्मियों को धमकाया कि वे ज्यादा विरोध करेंगे, तो उन्हें मैदान से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाएगा।

वही इस सम्बन्ध में विधायक गोपाल मंडल ने बताया की नगर निगम कर्मियों की उनकी पत्नी से बहस हो गई थी। कर्मचारियों ने मेरी पत्नी से मुंह लगाने की कोशिश की। जब उसने पेड़ की टहनी काटने से रोका, तो वे झगड़ा करने लगे। इसी बीच मोहल्ले की महिलाएं भी आ गईं। मैं बीच-बचाव करने गया, लेकिन कर्मी मुझसे भी उलझ गए। मैंने सिर्फ धक्का दिया, अगर डंडा चलाता, तो वे गिर नहीं जाते। जब घटना घटी, तब अंचलाधिकारी (सीओ) मौके पर मौजूद नहीं थीं। बाद में जब उन्हें घटना की सूचना दी गई, तो वे मौके पर पहुंची लेकिन पूरा मामला दबाने की कोशिश करने लगीं। उधर, नगर निगम के घायल कर्मियों ने एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज कराने की बात कही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments