Homeबगहाजदयू नेता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुखिया ने सुपारी...

जदयू नेता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुखिया ने सुपारी देकर कराई थी हत्या

Bihar: बगहा, भितहा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष विभव राय हत्याकांड का पुलिस के द्वारा खुलासा करते हुए, इस हत्या कांड में शामिल शूटर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या के बाद से पुलिस टीम घटना के जाँच में लगी थी। दरसल खैरवा पंचायत के मुखिया मंटू सिंह एवं विभव राय में राजनीति वर्चस्व को लेकर आपसी रंजिश थी। हाल के दिनों में पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइस वर्चस्व को लेकर ही मंटू सिंह ने अपने रिश्तेदार विकास सिंह उर्फ विवेक सिंह, निवासी रामकोला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश से मिलकर 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। जिसके बाद विकास सिंह ने रवि प्रकाश, निवासी नवका टोला पडरौना, जिला कुशीनगर,उत्तर प्रदेश, विजय यादव उर्फ टाइगर, निवासी रविन्द्र नगर धुस पडरौना, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश से मिल कर हत्या की साजिश रची। घटना से पहले ही 2 लाख रुपये का भुगतान किया गया था एवं घटना के बाद फिर से 2 लाख रुपये विकास सिंह ने शूटरों को भुगतान किया था। वही रविवार को शेष 1 लाख रुपये के भुगतान देने के लिए विकास सिंह यूपी के देवीपुर पहुंचा था। जहां दोनों भी आए हुए थे। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के अलावा नन्हे सिंह उर्फ कृष्ण कुमार सिंह निवासी खैरवा टोला थाना भितहा को गिरफ्तार कर लिया।

NS News

पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना

NS News

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप

101 करोड़ की कैश डील का खुलासा: पनोरमा ग्रुप पर आयकर का शिकंजा, 400 खरीदार रडार पर

इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को दिनदहाड़े मारी गोली, बाइक सवार बदमाश फरार

सीओ के फर्जी हस्ताक्षर से नाजिर ने 24.27 लाख रुपये की कराई फर्जी निकासी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी

NS News

बनमनखी में यज्ञ-हवन के साथ हुआ सामूहिक धर्म परिवर्तन

लूट के दौरान सर्राफा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक; 1800 ग्राम चांदी, 15 हजार नकद और जेवरात लूटकर फरार

व्यवसायी से मारपीट मामले में पप्पू यादव का हस्तक्षेप, डिप्टी सीएम से कार्रवाई की मांग – भाजपा विधायक ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत

भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों का नहीं: पीएम मोदी

हालांकि  इस मामले में आरोपी मुखिया मंटू सिंह अभी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। विजय यादव की पहचान शूटर के रूप में की गई है। वही दूसरा शूटर गौरव कुमार पुलिस के पकड़ से बाहर है। एसपी ने बताया कि शीघ्र ही इस मामले में फरार शूटर गौरव कुमार एवं आरोपी मुखिया मंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  इस कांड के उद्भेदन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को डीआइजी स्तर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही साथ टीम के नेतृत्व कर रहा है एसडीपीओ को भी पुरस्कृत करने के लिए विभाग को पत्राचार किया जा रहा है। 

NS News

हाथियों का आतंक: खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

NS News

साइबर ठगी का खुलासा: धनी फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

NS News

नवादा में युवती से दुष्कर्म का आरोप, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

सनसनीखेज वारदात का खुलासा: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी निरुद्ध

NS News

युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, अवैध संबंध के शक में पत्नी समेत दो हिरासत में

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पीट-पीटकर हत्या की आशंका; पुलिस पहुंचते ही पत्नी फरार

सरकारी दफ्तर से अहम दस्तावेज चोरी करने के आरोप में पूर्व मुखिया गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

दिल दहला देने वाली हत्या: 45 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, प्राइवेट पार्ट क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

डाक पार्सल की आड़ में गांजा तस्करी, 142 किलो गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार

इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने वाला बांग्लादेशी मूल का आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments