Homeचैनपुरचैनपुर सर्किल ऑफिस का DIG ने लिया जायजा, लंबित मामलों और रिकॉर्ड...

चैनपुर सर्किल ऑफिस का DIG ने लिया जायजा, लंबित मामलों और रिकॉर्ड अपडेट पर दिया जोर

कैमूर: चैनपुर सर्किल ऑफिस का DIG निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्त निर्देश

Bihar: कैमूर, चैनपुर थाना परिसर स्थित चांद-चैनपुर सर्किल ऑफिस का मंगलवार को शाहाबाद रेंज के DIG डॉ. सत्य प्रकाश ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsगार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत:
सुबह करीब 11 बजे चैनपुर थाना पहुंचे DIG का पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कैमूर के पुलिस अधीक्षक (SP) ललित मोहन शर्मा भी उपस्थित रहे।

रिकॉर्ड और लंबित मामलों की जांच:
निरीक्षण के दौरान DIG ने सर्किल ऑफिस में रखे विभिन्न पंजी (रजिस्टर) की जांच की। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पाया कि कई रिकॉर्ड अपडेट हैं, जबकि कुछ को अपडेट करने की आवश्यकता है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर सभी पंजी अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

अपराध नियंत्रण और गश्ती व्यवस्था पर फोकस:
DIG ने फरार चल रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही गश्ती व्यवस्था, अपराध नियंत्रण के उपाय और पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मौके पर मौजूद रहे अधिकारी:
इस निरीक्षण के दौरान चांद-चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार, चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद समेत थाना में पदस्थापित सभी SI, ASI और पुलिस बल मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments