Homeचैनपुरचैनपुर में शांति समिति की बैठक: ईद और रामनवमी को लेकर प्रशासन...

चैनपुर में शांति समिति की बैठक: ईद और रामनवमी को लेकर प्रशासन सख्त, जुलूस के लिए जारी हुई गाइडलाइन

कैमूर के चैनपुर में शांति समिति की बैठक, रामनवमी शोभायात्रा और ईद को लेकर प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Bihar: कैमूर, आने वाले ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार दोपहर चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भाग लिया और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsबैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि ईद पर्व शुक्रवार या शनिवार को पड़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी ईदगाहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करें और त्योहार मनाएं। वहीं रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर भी प्रशासन ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने कहा कि जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। केवल वही समितियां शोभायात्रा निकाल सकेंगी, जिन्होंने पूर्व में प्रशासन से अनुमति प्राप्त की है। साथ ही सभी जुलूस निर्धारित रूट और सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही निकाले जाएंगे।

नगर पंचायत हाटा के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल ने बैठक के दौरान नवरात्रि के दिनों में बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने का आग्रह किया। इस पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रमुख मंदिरों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेंगे। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी न हो। नगर पंचायत हाटा की कार्यपालक पदाधिकारी प्रतीक्षा प्रजापति ने कहा कि प्रशासन दोनों पर्वों को लेकर पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने की अपील की। बैठक में कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौजूद रहे, जिन्होंने त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments