Homeचैनपुरचैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 117 लीटर महुआ...

चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 117 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

चैनपुर में शराब पर बड़ी कार्रवाई, 117 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Bihar, कैमूर (चैनपुर): चैनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और शराब के नशे में हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर बछिया दह पहाड़ी पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने 117 लीटर महुआ से निर्मित देसी शराब बरामद की, जबकि मौके पर ही 700 लीटर महुआ जावा विनष्ट कर दिया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य आरोपी पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsबछिया दह पहाड़ी पर छापेमारी
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बछिया दह पहाड़ी पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वहां मिट्टी के चूल्हे पर महुआ शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से 97 पॉलिथीन पैक (प्रत्येक 1 लीटर) महुआ शराब और एक पीले रंग के गैलन में रखी 20 लीटर शराब बरामद की। कुल मिलाकर 117 लीटर तैयार शराब जब्त की गई। साथ ही 700 लीटर महुआ जावा को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। शराब निर्माण में उपयोग की जा रही भट्टी को ध्वस्त कर अन्य उपकरणों को जब्त कर थाना लाया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम आशुतोष राम, पिता दद्दन राम, ग्राम शिवपुर निवासी बताया। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

<img class=”alignnone size-full wp-image-54689″ src=”https://nayesubah.com/wp-content/uploads/2026/03/769bc56b-8bdd-428b-91db-419dad9cbb3a.jpg” alt=”” width=”1280″ height=”720″ />

<img class=”alignnone size-full wp-image-54664″ src=”https://nayesubah.com/wp-content/uploads/2026/03/5c4eead7-bcca-4893-8c19-93f972ef5881.jpg” alt=”” width=”1280″ height=”720″ />

<img class=”alignnone size-full wp-image-54665″ src=”https://nayesubah.com/wp-content/uploads/2026/03/e1d6becd-a997-41cc-8b36-dade5ff9dd0f.jpg” alt=”” width=”1280″ height=”720″ />

<img class=”alignnone size-full wp-image-54690″ src=”https://nayesubah.com/wp-content/uploads/2026/03/fbb72bbb-443c-4d43-adad-747013228fba.jpg” alt=”” width=”1280″ height=”720″ />

नशे में हंगामा कर रहे दो लोग भी गिरफ्तार
इसी क्रम में थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पहली गिरफ्तारी ग्राम शुकुलपुर से हुई, जहां भानु राय (पिता शिव पूजन राय) को पकड़ा गया। दूसरी गिरफ्तारी चैनपुर बाजार से हुई, जहां टुनटुन बिंद (पिता रामाशीष बिंद), निवासी ग्राम माथाचक, थाना कुदरा को हिरासत में लिया गया।

थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि अवैध शराब निर्माण की सूचना पर की गई छापेमारी में 117 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है तथा 700 लीटर जावा नष्ट किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं नशे में हंगामा करने वाले दोनों व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments