Home चैनपुर चैनपुर में वाहन जांच के दौरान पांच लोग शराब के नशे में...

चैनपुर में वाहन जांच के दौरान पांच लोग शराब के नशे में गिरफ्तार, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

चैनपुर में वाहन जांच के दौरान 5 लोग शराब के नशे में गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के सेवन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस का वाहन जांच अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार आरोपियों में धरहरा गांव निवासी पप्पू कुमार सिंह, गुरु प्रसाद, लखमणपुर गांव निवासी मनीष कुमार बिंद, सप्तमी उर्फ सीताराम बिंद तथा रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर चोर गांव निवासी कुश कुमार उर्फ रामानंदन कुमार शामिल हैं। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि शराब तस्करी और नशे में वाहन चलाने वालों पर रोक लगाने के उद्देश्य से केवा नहर, सतौना पुल सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मिले पांच लोगों को हिरासत में लिया। सभी को चैनपुर थाना लाकर शराब के सेवन की पुष्टि के लिए जांच कराई गई। जांच में पांचों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Exit mobile version