Homeचैनपुरचैनपुर में पैक्स चुनाव का शेड्यूल जारी: 20 अप्रैल को वोटिंग, उसी...

चैनपुर में पैक्स चुनाव का शेड्यूल जारी: 20 अप्रैल को वोटिंग, उसी दिन आएंगे नतीजे

चैनपुर पैक्स चुनाव 2026: 20 अप्रैल को मतदान, तीन पैक्स में चुनाव तिथि घोषित

Bihar: कैमूर, चैनपुर प्रखंड के तीन पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। तारीखों की घोषणा होते ही संबंधित क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और संभावित प्रत्याशी तैयारी में जुट गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शुभम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि चैनपुर, जगरिया और बढ़ौना पैक्स में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार:
नामांकन की तिथि: 8 और 9 अप्रैल, नामांकन पत्रों की जांच: 10 और 11 अप्रैल, नाम वापसी की अंतिम तिथि: 13 अप्रैल
मतदान: 20 अप्रैल, मतगणना: 20 अप्रैल (मतदान के तुरंत बाद)

उन्होंने बताया कि मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतों की गिनती की जाएगी और विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी सौंप दिए जाएंगे। प्रशासन की ओर से चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments