Homeचैनपुरचैनपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: बाजार से नशेड़ी गिरफ्तार, केवा गांव...

चैनपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: बाजार से नशेड़ी गिरफ्तार, केवा गांव से दो वारंटी दबोचे

चैनपुर में पुलिस की कार्रवाई: बाजार से नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, दो वारंटी भी दबोचे

Bihar, kaimur/चैनपुर: थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया, वहीं लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को भी दबोच लिया। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नशे में हंगामा

पहली कार्रवाई चैनपुर बाजार में की गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को नशे की हालत में हंगामा करते हुए पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार, पिता रेवती लाल, निवासी बल्टीकरी थाना, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस उसे थाना ले आई, जहां जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम केवा में की गई। पुलिस ने छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलाम शाह, पिता मदीना शाह और सलीम शाह, पिता मनौवर शाह, दोनों निवासी ग्राम केवा के रूप में हुई है।

दोनों के विरुद्ध चैनपुर थाने में पूर्व से कांड दर्ज है और न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रयास किए गए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सुबह की छापेमारी में दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार अभियान चला रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments