Homeचैनपुरचैनपुर में पुलिस की कार्रवाई: नशे में उत्पात मचा रहे दो युवक...

चैनपुर में पुलिस की कार्रवाई: नशे में उत्पात मचा रहे दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

चैनपुर में नशे में हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर की गई। पुलिस के अनुसार, चैनपुर बाजार में एक युवक शराब के नशे में शोर-शराबा और हंगामा कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी महेंद्र कुमार भारती के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसके मुंह से शराब की गंध आने पर उसे थाना लाकर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसी तरह दूसरी कार्रवाई ग्राम तिवई में की गई, जहां गोविंद कुमार नामक युवक नशे की हालत में लोगों के साथ दुर्व्यवहार और हंगामा कर रहा था।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया और मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत भभुआ भेज दिया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा गया है। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी नशे या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments