Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम के दौरान चैनपुर बीडीओ शुभम प्रकाश, चांद-चैनपुर सर्किल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार और चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूरी शोभायात्रा के दौरान निगरानी बनाए रखी। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े चल रहे थे।

जबकि पीछे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी की झांकी सजे रथ पर निकाली गई। श्रद्धालु “जय श्रीराम” के जयकारों के साथ पूरे नगर का परिभ्रमण करते हुए भक्ति भाव में डूबे नजर आए। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और भगवान राम के दर्शन किए।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि शोभायात्रा में विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुस्लिम समाज के कई युवाओं और बुद्धिजीवियों ने भी जुलूस में शामिल होकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्द का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर से चैनपुर बीडीओ शुभम प्रकाश, इंस्पेक्टर मनोज कुमार और थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पांच अलग-अलग स्थानों पर शोभायात्रा आयोजित की गई और सभी जगह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। वहीं नगर पंचायत हाटा के अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा को सफल बनाने में सभी वर्गों का सहयोग मिला। खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों की भागीदारी ने आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया है। भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम बेहद सफल रहा।



