Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार आत्मा व कृषि विभाग की ओर से खरीफ महाभियान सह महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद किसानों को प्रशिक्षित करने का कार्य कृषि वैज्ञानिकों ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस कार्यक्रम का उद्घाटन आत्मा के उप परियोजना निदेशक नवीन सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी परमात्मा सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह द्वारा किसानों को धान, मक्का, अरहर आदि खरीफ फसलों की खेती के लिए बीज का चुनाव करने व बेहतर उत्पादन के गुर सिखाए गए।
इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी एवं फसल के अनुसार बिचड़ा लगाने के बारे में भी बताया गया। किसानों को कम लागत से उन्नत फसल और अधिक उत्पादन कैसे लिया जाए, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, इस मौके पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक आत्मा श्यामबिहारी सिंह, उप निदेशक नवीन सिंह और प्रखंड कृषि पदाधिकारी सभी किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, साथ ही किसानों को सरकारी योजना का लाभ कैसे लिया जा सकता है इसके बारे में विस्तार से बताया गया।
इस मौके पर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी जयप्रकाश मिश्रा, रजनीश कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, अमित कुमार सिंह, संदीप कुमार मौर्या सहित कृषि विभाग के कई कर्मी मौजूद रहे।