Homeचैनपुरचैनपुर पुलिस की तीन जगह कार्रवाई, शराब खरीद-बिक्री में दो गिरफ्तार, दो...

चैनपुर पुलिस की तीन जगह कार्रवाई, शराब खरीद-बिक्री में दो गिरफ्तार, दो नशेड़ी भी पकड़े गए, वारंटी को भेजा जेल

कैमूर: चैनपुर पुलिस की तीन बड़ी कार्रवाई, शराब मामले में 4 गिरफ्तार, वारंटी भी पकड़ा गया

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब की खरीद-बिक्री करने वाले दो लोगों, शराब के नशे में हंगामा करने वाले दो लोगों तथा गैर जमानतीय वारंट पर फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इन कार्रवाइयों से थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार और कानून व्यवस्था के उल्लंघन के मामलों में सख्ती देखने को मिली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई नगर पंचायत हाटा में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हाटा निवासी महेंद्र साह द्वारा अवैध रूप से शराब की खरीद-बिक्री की जाती है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने उसके घर के समीप छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखकर दो लोग भागने लगे, जिन्हें सशस्त्र बलों के सहयोग से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान नरसिंहपुर गांव निवासी अयोध्या खरवार के पुत्र पिंकू खरवार तथा हाटा नगर निवासी स्वर्गीय बसंत साह के पुत्र महेंद्र साह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पिंकू खरवार की जेब से एक पीस ब्लू लाइन देसी शराब और एक पीस एट पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में पिंकू ने बताया कि उसने शराब महेंद्र साह से खरीदी थी। वहीं महेंद्र साह ने उत्तर प्रदेश से शराब लाकर बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में नगर पंचायत हाटा में स्थानीय लोगों की सूचना पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में महाराष्ट्र के नागपुर जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलारपुर गांव निवासी लालचंद साहू के पुत्र राजू लालचंद साहू तथा चांद थाना क्षेत्र के बरहनी गांव निवासी हरिद्वार खरवार के पुत्र अरुण खरवार शामिल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि राजू लालचंद साहू अपने रिश्तेदार अरुण खरवार के घर आए हुए थे। दोनों हाटा नगर में अत्यधिक शराब के नशे में स्थानीय लोगों के साथ गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। इसके बाद दोनों को थाना लाकर जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इधर, तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने रमौली गांव में छापेमारी कर गैर जमानतीय वारंट पर फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमौली गांव निवासी प्रेमचंद पांडेय के पुत्र नामवल पांडेय के रूप में हुई है। चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि नामवल पांडेय काफी समय से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments