Tuesday, April 15, 2025
Homeचैनपुरचैनपुर थाना क्षेत्र के नाबालिक ने युवक पर लगाया यौन शोषण का...

चैनपुर थाना क्षेत्र के नाबालिक ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप महिला थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ एक युवक के द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आया है मामले को लेकर पीड़ित लड़की के परिजनों के द्वारा मंगलवार की शाम महिला थाने में पहुंचकर युवक के विरुद्ध आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, आरोपित युवक की पहचान रामगृह राम के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है बताया जा रहा है लड़का एवं लड़की दोनों एक ही गांव के हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भभुआ महिला थाना

मामले से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक लड़का एवं लड़की के बीच बीते 1 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, कुछ समय पूर्व लड़का एवं लड़की भाग कर शादी कर लिए जिसके बाद युवक लड़की को लेकर अपनी बहन के घर चला गया, तभी इस बात की जानकारी लड़का पक्ष के घर वालों को हुई जिसके बाद सभी लोग तत्काल आरोपित के बहन के घर पहुंचे और वहां से लड़की को भगा दिया।

इसके बाद लड़की अपने घर पहुंची और आपने परिवार वालों के साथ मंगलवार को महिला थाने पहुंची और पूरी बातों की जानकारी देते हुए आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
इससे संबंधित जानकारी लेने पर महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के द्वारा बताया गया प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments