Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोप है कि राधेश्याम राम, चंद्रभान राम, मुन्ना राम, जुन्ना राम, मिला देवी, मीरा देवी, चांदनी कुमारी और नीतू कुमारी सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडा और टांगी से हमला कर दिया। हमले में उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर जब उनके पति बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट के दौरान टांगी से वार किए जाने के कारण पति-पत्नी दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए और खून से लथपथ हो गए।
आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मिला देवी पर महिला के कान से सोने की बाली छीनने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद घायल अवस्था में पति-पत्नी चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उपचार के बाद पीड़ितों ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



