Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री व भूमिहार-ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि मैंने अपनी जवानी भाजपा को आगे बढ़ाने में लगा दी। लेकिन यह पार्टी अब जमीनी कार्यकर्ताओं की कत्लगाह हो गई है। बिहार में अब राजद-1 और राजद-2 के बीच सत्ता की लड़ाई हो रही है। लेकिन अब जन सुराज बिहार की जनता का अगला विकल्प बनने जा रही है। वहीं भाजपा की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं विनीत मिश्रा ने जन सुराज से जुड़ने को लेकर प्रशांत किशोर और उदय सिंह को धन्यवाद दिया। साथ ही समस्तीपुर निवासी युवा उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता चेतना झांब ने कहा कि बिहारी अब सिर्फ बिहार में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर रहे हैं। अब प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार को, पाटलिपुत्र को उसका पुराना गौरव वापस दिलाना है।
जन सुराज पार्टी में शामिल होने वाले अन्य लोगो में, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पल्लव कुमार सिंह गोपालगंज के फिजीशियन डॉ शशि शेखर शर्मा, सीतामढ़ी निवासी दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ सोमेंद्र कुमार सिंह, पटना महावीर मंदिर के मुख्य पुजारी रहे उमाशंकर दास शास्त्री, सारण निवासी अकादमिक स्तर पर सक्रिय रहे अमितेश कुमार, कटिहार के सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत भारती, उद्यमी रिंकू गिरी, पटना हाई कोर्ट के वकील राजेश कुमार मिश्रा, पश्चिम चंपारण के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे अजय गिरी शामिल हैं। इनके साथ ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता भी जन सुराज में शामिल हुए। मिलन समारोह के दौरान मंच पर प्रशांत किशोर, उदय सिंह और मनोज भारती के साथ ही पार्टी के महासचिव सरवर अली व पार्टी में शामिल हुए प्रमुख नेता मौजूद रहे। पार्टी के चुनाव अभियान समिति के संयोजक किशोर मुन्ना ने मंच का संचालन किया।