Homeमोहनियाचेकपोस्ट पर बवाल: पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार, न्यायिक...

चेकपोस्ट पर बवाल: पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मोहनियां चेकपोस्ट पर पुलिस से मारपीट, ट्रक चालक पिंटू चौधरी गिरफ्तार

Bihar, कैमूर (मोहनियां): जिले के मोहनियां स्थित समेकित चेकपोस्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक चालक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनियां थाना

प्रवर्तन अवर निरीक्षक चैतन्य नवीनम द्वारा मोहनियां थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, चेकपोस्ट पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। ड्यूटी पर सैप के जवान जितेंद्र कुमार, मंजय कुमार और नागेंद्र Kumar तैनात थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल नंबर (WB 11 F 9669) का एक ट्रक आगे खड़ा था।

बताया जाता है कि ट्रक चालक पिंटू चौधरी (पिता- उप नारायण चौधरी, निवासी- गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) अचानक वाहन से नीचे उतरा और धारदार हथियार के साथ जवानों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे प्रवर्तन अवर निरीक्षक पर भी चालक ने हमला करने की कोशिश की। इस दौरान अन्य कर्मियों बसंत कुमार और मनोज कुमार रंजन के साथ भी धक्का-मुक्की व हाथापाई की गई।

मारपीट की इस घटना में प्रवर्तन अवर निरीक्षक सहित कई जवानों को चोटें आईं। हंगामे के कारण कुछ समय तक वाहन जांच कार्य बाधित रहा, जिससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान होने की बात कही जा रही है। सूचना मिलते ही मोहनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर थाना ले आई।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ मारपीट करने के मामले में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments