Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना अकोढ़ी गांव के समीप स्थित समेकित चेकपोस्ट की है, जहां मद्य निषेध विभाग की टीम वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की तेल टंकी के पास बने एक गुप्त तहखाने का पता चला, जिसमें बड़ी चतुराई से 30.24 लीटर विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने तुरंत शराब को जब्त कर लिया और मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोजपुर जिले के सिन्हा लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 12 निवासी मनोज कुमार सिंह (50) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह बनारस (यूपी) से शराब लेकर भोजपुर में आपूर्ति करने जा रहा था। मद्य निषेध पुलिस निरीक्षक सह जांच चौकी प्रभारी गुंजेश कुमार ने बताया कि यूपी से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। गुप्त सूचना और संदेह के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



