Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- आधी रात की सनसनी: सेवानिवृत्त दरोगा के घर लाखों की चोरी, परिवार को बाहर से बंद कर फरार हुए चोर
- जमुरना मल्लाह बस्ती में वन सुअरों का कहर, घर में घुसकर किया हमला, 4 घायल, 1 की हालत नाजुक
इस घटना की पुष्टि बाढ़ के थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने भी की है, वहीं इस घटना को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है, जानकारी के अनुसार वाजिदपुर रोड स्थित हैप्पी मैरिज हॉल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए पंडारक पूर्वी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया प्रियरंजन गोरेलाल, पंडारक थाने के एएसआई राजेश कुमार और एक ग्रामीण पहुंचे थे, देर रात जैसे ही तीनों मैरिज हॉल से बाहर निकले पहले से ही बाइक पर मौजूद तीन से चार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गोली की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी की स्थिति मच गई जबकि मुखिया एएसआई और ग्रामीण मौके पर ही जख्मी होकर गिर पड़े।
- जादू-टोना के शक ने ली अधेड़ की जान, दो पक्षों की हिंसक झड़प में पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
- बिहिया में दर्दनाक हादसा: पिज़्ज़ा खाने के बाद 10वीं के छात्र की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत
तीनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया, वहीं थानाध्यक्ष संजीत कुमार का कहना है कि चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका है, फिलहाल मुखिया के परिजन से जानकारी जुटाई जा रही है जबकि अपराधियों की तलाश जारी है।
- मोहनियां में सड़क हादसा: घायल बाइक सवार की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत
- दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, महिला से सोने की चेन छीन हुए फरार बाइक सवार
वहीं एक और मामले में बिहार के वैशाली जिले कि पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के सोरहत्था पंचायत में भी शनिवार को नवनिर्वाचित मुखिया और पूर्व के मुखिया के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प और गोलीबारी हुई, इस मौके पर घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया बाद में आसपास के थानों के साथ जिला मुख्यालय से पहुंचे, पुलिस बल ने सख्ती के साथ हालात पर काबू पाया, पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया, वहीं नवनिर्वाचित मुख्य सहित दर्जन भर लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है, घटना स्थल से खोखा भी मिला है।
- अवैध रिश्ते का विरोध बना मौत की वजह, ट्रॉली बैग में मिली लाश का खुलासा 5 नामजद, 2 गिरफ्तार
- डेहरी स्टेशन सब्जी मंडी के पास ट्रॉली बैग से 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी का नग्न अवस्था में शव बरामद
घटना की पुष्टि करते हुए बेलसर ओपी अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि सोरहत्था पंचायत से वीरेंद्र राय मुखिया पद से विजई रहे निवर्तमान मुख्य इंदु देवी को हार का सामना करना पड़ा, शुक्रवार को परिणाम आने के बाद दोनों पक्षों में तनाव था शनिवार की सुबह होते ही दोनों पक्ष भिड़ गए और बवाल होने लगा, इस दौरान मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई जिसमें कई लोग घायल भी हो गए दोनों तरफ से फायरिंग भी की गई मौके पर मौजूद पुलिस की गाड़ी को क्षतिगस्त कर दिया और पुलिस टीम के साथ बदसलूकी की, इसकी सूचना जिला मुख्यालय को दी गई जिसके बाद एसडीपीओ राघव दयाल के नेतृत्व में गोरौल, सराय, वैशाली, भगवानपुर, करताह व सदर थाने के साथ पुलिस बल को भेजा गया, जहां पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया।
- बिहार में मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी, विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला
- फर्जी सरकारी नौकरी घोटाला: ईडी की छह राज्यों में एकसाथ बड़ी छापेमारी, संगठित गिरोह का पर्दाफाश

