Homeचांदचांद में स्थानीय लोगों की सूझबूझ ने दो समुदायों के बीच के...

चांद में स्थानीय लोगों की सूझबूझ ने दो समुदायों के बीच के विवाद को रोका

Bihar: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहदन गांव में स्थानीय लोगों की सूझबूझ ने दो समुदायों के बीच के विवाद को रोक दिया दरअसल बीते रात्रि हिंदुओं के पवित्र त्योहार की होलिका को उखाड़ कर फेक दिया गया था पिछले पंचमी को गांव के दक्षिण दिशा में होलिका गाड़ा गया था, हिंदुओं के द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत होलिका दहन के पहले निश्चित जगह से होलिका को उखाड़ कर फेंक दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 चांद थाना

चांद थाना

बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि होलिका को उखाड़ कर फेंक दिया गया है एक समुदाय के लोग जुटने लगे, होलिका उखाड़ फेंकने की हरकत से लोगों में गुस्सा था जिसके बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया गांव में फैले बवाल को दूर करने के लिए गांव के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने पहल की जिसके बाद विवाद खत्म कराया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और पुलिस के नेतृत्व कर रहे सहायक दरोगा राहुल कुमार ने मामले की नजाकत को समझते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने में मदद की, दरअसल लोहदन गांव में होलिका दहन के विवाद का चोली दामन का साथ है।

गांव से सटे होलिका गड़ने पर एक समुदाय को आपत्ति रहती है, जिसके चलते होलिका दहन पुलिस की उपस्थिति में संपन्न कराया जाता है इस विवाद के स्थाई समाधान के लिए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल की आवश्यकता है, घर के बगल से हटाकर होलिका दहन खुले मैदान में किया जायेगा तो विवाद की संभावना नहीं रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments