Friday, April 25, 2025
Homeबेगूसरायचचेरी साली के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जीजा गिरफ्तार

चचेरी साली के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जीजा गिरफ्तार

Bihar: बेगूसराय जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा पुलिस के द्वारा एक युवक को अपनी चचेरी साली के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरसल यह पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता के परिजनों के द्वारा आरोप लगाया गया है की युवक के द्वारा साली को बहला फुसलाकर घर के बगल में ले जाया गया एवं उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजिसके बाद पीड़िता के माता-पिता के द्वारा तत्काल इस घटना की सुचना बलिया थाना को दिया गया, जिसके बाद बलिया थाने की पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, घटना के संबंध में महिला पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि एक लड़की को उसके घर के बगल में ही एक लड़का के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ की जा रही है।

वही आरोपी युवक की पहचान खगड़िया जिला निवासी रंजन पासवान के रूप में की गई है जो रिश्ते में लड़की का चचेरा जीजा है। आरोपी मंगलवार की रात अपने ससुराल आया था। हालांकि आरोप ने घटना क़ो निराधार बताया है, और ससुराल पक्ष में आपसी विवाद होने के कारण फंसाने का आरोप लगाया जा रहा है! वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments