Homeगयाघोड़े पर बैठकर बरात लेकर पहुंची दुल्हन, लड़की वाले बने बाराती

घोड़े पर बैठकर बरात लेकर पहुंची दुल्हन, लड़की वाले बने बाराती

Bihar: गया जिले के स्थानीय शहर अंतर्गत सफेद घोड़े पर निकली दुल्हन को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, घोड़े पर बैठी दुल्हन और पीछे बाराती बने लड़की वाले दुल्हन बरात लेकर लड़के वालों के यहां पहुंची, यह नजारा मंगलवार को शहर के चांदचौरा रोड पर देखने मिला, इस नज़ारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घोड़े पर बैठकर बरात लेकर पहुंची दुल्हन
घोड़े पर बैठकर बरात लेकर पहुंची दुल्हन

चांदचौरा के रहने वाली एयर होस्टेस दुल्हनिया अनुष्का गुहा मंगलवार की देर शाम घोड़े पर बैठकर दूल्हे को लेने बारात लेकर निकल पड़ी, दुल्हन बरात लेकर होटल में ठहरे दूल्हा के पास पहुंची, यहां दूल्हा कार पर सवार हो गया, एक बार फिर रंग बिरंगी रोशनी और बैंड बाजे के साथ बारात के बीच घोड़े पर सवार दुल्हन विवाह स्थल सिजुआर स्थल की ओर निकल पड़ी, बरात जिस ओर से गुजर रही थी देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती थी, हर कोई दुल्हन के हिम्मत और हौसले की तारीफ कर रहा था।

दुल्हन ने कहा लड़के ही क्यों? लड़की क्यों नहीं? घोड़े पर बारात निकाले लड़कियों को लड़के के बराबरी में लाने के लिए इस तरह की मुहिम की जरूरत है, दुल्हन ने कहा कि उनके होने वाले पति जीत मुखर्जी ने भी बराती निकालने की इजाज़त दी थी, उनका वह धन्यवाद करती है।

दरअसल दुल्हन अनुष्का गुहा गया शहर के चांदचौरा क्षेत्र के मूल निवासी हैं, कोलकाता में रहती हैं, इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस है, वही लड़की की मां सुष्मिता बोस गया के एक निजी स्कूल के टीचर है, लड़का जीत मुखर्जी कोलकाता का रहने वाला है और वह बिजनेस करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments