Homeमुंगेरघूसखोरी का बड़ा खेल बेनकाब: 1.70 लाख लेते रंगेहाथ दबोचा गया पेशकार,...

घूसखोरी का बड़ा खेल बेनकाब: 1.70 लाख लेते रंगेहाथ दबोचा गया पेशकार, करोड़ों की जमीन से जुड़ा मामला

मुंगेर में घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया पेशकार, 1.70 लाख के साथ गिरफ्तारी

Bihar: मुंगेर प्रमंडल से घूसखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में तैनात पेशकार मुकेश कुमार को 1.70 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल अंचल अंतर्गत पंचवीर पंचायत की बहुमूल्य जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि उक्त जमीन को सरकारी घोषित कराने के नाम पर मुकेश कुमार द्वारा मोटी रकम की मांग की जा रही थी। वादी सह पूर्व मुखिया नंदकिशोर प्रसाद ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहले ही तीन लाख रुपये ले लिए थे और पांच लाख रुपये की कुल मांग की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1 लाख 70 हजार बरामद रुपए
1 लाख 70 हजार बरामद रुपए

बताया गया कि पंचवीर बाजार के पास स्थित करीब तीन कट्ठा चार धुर जमीन की वर्तमान कीमत लगभग पौने दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन अपने नाम करा ली थी, जिसके खिलाफ मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इसी केस में फैसले को प्रभावित करने के नाम पर पेशकार ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने जांच कर जाल बिछाया और गुरुवार को 1.70 लाख रुपये लेते हुए आरोपी को उसके कार्यालय कक्ष से ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई का नेतृत्व निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पटना ले जाया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामले की सुनवाई अब भागलपुर स्थित निगरानी न्यायालय में होगी। इस कार्रवाई के बाद आयुक्त कार्यालय समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में दहशत का माहौल है। कर्मचारियों में सतर्कता बढ़ गई है और रिश्वतखोरी पर सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है। आम लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ेगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments