Bihar: मुंगेर जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा हवेली खड़गपुर नगर परिषद में एक जिंदा महिला के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया है। वही यह फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता है। यह मृत्यु प्रमाण पत्र नगर परिषद हवेली खड़गपुर से 16 /11/2024 को निर्गत हुआ है। मामले के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महकोला गांव के नवल किशोर बिंद के पुत्र आनंद कुमार दिल्ली में रह रहे थे। वही दिल्ली में ही अपने पिता और पूरे परिवार के साथ रह रही सत्तन बिंद की पुत्री संजना को आनंद से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों आनंद एवं संजना भागकर 28/10/2024 को दिल्ली के रोहणी कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया। जिसके बाद इस विवाह से नाराज लड़की के पिता सत्तन बिंद ने पैतृक आवास पर आकर हवेली खड़गपुर नगर परिषद से अपनी ही पुत्री संजना का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करवा लिया। वही मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग के तीन महापूर्व के 28/07/2024 को मृत दिखाया और नगर परिषद कार्यालय से मृत प्रमाण पत्र 16/11/2024 को बनाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वही जब सोशल मीडिया पर अपनी मृत फोटो एवं मृत्यु प्रमाण पत्र देखा तो संजना एवं उसका पति आनंद दिल्ली से अपने पैतृक गांव महकोला पहुंचे। जंहा पहुंच मृत्यु प्रमाण निर्गत करने को लेकर जब ऑफिस की चक्कर लगाने लगे तो पता चला कि यह प्रमाण पत्र लड़की के पिता के द्वारा ही फर्जीवाड़ा तरीके से बनवाया गया है। किन्तु सबसे बड़ा सवाल यह उठता है की एक जीवित महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग के द्वारा बगैर जाँच किस प्रकार निर्गत किया जा सकता है। जबकि मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधि , चार गाव, एफिडेविट और विभाग के द्वारा स्थलीय जांच करने के बाद इसे निर्गत किया जाता है। वही इस सम्बन्ध में अपने ससुराल आई महकोला गांव की संजना ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित शिकायत दिया है। उसने बताया कि उसके पिता सत्तन बिंद ने नगर परिषद हवेली खड़गपुर के जन्म-मृत्यु निबंधन कार्यालय की मिलीभगत से उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा दिया है। प्रमाण पत्र का पंजीकरण संख्या D-2024:10-90083-0000134 है। इसे 16 नवंबर 2024 को जारी किया गया।
संजना ने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ और जीवित है। फर्जी प्रमाण पत्र के कारण उसे कई जरूरी कामों में परेशानी हो रही है। उसने नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों और आवेदक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही इस मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टि दिख रहा है जो संजना कुमारी है नगर परिषद कार्यालय से उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है। मामले को लेकर पीड़ित संजना हमारे कार्यालय में आई है। वो व्यक्ति भी हमारे कार्यालय आए हैं। कुल मिलाकर लड़की के पिता जी के द्वारा गलत सूचना दी गई है उसी सूचना के आधार पर यहां के नगर परिषद के मध्यम से वहां के वार्ड पार्षद के द्वारा गलत जानकारी देते हुए। यहां प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन दिया गया था। पूरी प्रक्रिया की जांच फाइलों के माध्यम से करेंगे। एवं बहुत जल्द किसी निष्कर्ष और मंतव्य तक आयेंगे। वही जो भी दोषी व्यक्ति हैं जिन्होंने इस तरह का गलत कृत किया है उनके विरुद्ध हम वैधानिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।