Homeचैनपुरघटमापुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे से हमले में...

घटमापुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे से हमले में एक व्यक्ति गंभीर घायल

कैमूर के घटमापुर गांव में जमीन विवाद पर मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के घटमापुर गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsघायल व्यक्ति की पहचान घटमापुर गांव निवासी यमुना बिंद (पिता स्व. रामजन्म बिंद) के रूप में हुई है। यमुना बिंद ने बताया कि 19 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा और खंती लेकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया और उन्हें तुरंत चैनपुर थाना ले जाया गया, जहां से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इलाज के बाद यमुना बिंद ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर गांव के चंदन बिंद, भोला बिंद, अनिल बिंद, पंडा बिंद (पिता ललता बिंद) तथा नीतीश कुमार और मुकेश कुमार (पिता भोला बिंद) पर मारपीट का आरोप लगाया है।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments