Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि हिसुआ के चर्चित इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश लाल के गोदाम व घर पर बीते 25 जुलाई की रात्रि करीब 9:00 बजे 6 की संख्या में अपराधियों ने लूट के इरादे से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। लूट में असफल होने पर गोलीबारी करते हुए सभी आरोपित भाग निकले थे। इस घटना में एक व्यवसायी भी जख्मी हुआ था। हालांकि यह पूरी वारदात घर पर लगी सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जहानाबाद जिले से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था। वही घटना में प्रयुक्त हथियार को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर सकी है। इस घटना में कुल सात आरोपितों के शामिल होने की बात सामने आई थी।
इसी मामले में पुलिस ने एक संलिप्त आरोपित को गयाजी से गिरफ्तार किया। पुलिस उसे साथ लेकर गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार को ढूंढने के लिए हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवे पहाड़ी के समीप पहुंची थी। पहाड़ी स्थित झाड़ी में हथियार को छिपाया गया था। अपराधी निखिल ने हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस को भी आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी, जो अपराधी के दाहिने पैर में लग गई और वो जख्मी हो गया।