Homeरोहतासगुप्ताधाम जा रही पिकअप पानी भरी खाई में गिरी, 4 की मौत

गुप्ताधाम जा रही पिकअप पानी भरी खाई में गिरी, 4 की मौत

Bihar: रोहतास जिले के चेनारी थानाक्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर गुप्ताधाम जाने वाले रास्ते के गायघाट के समीप श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने का मामला सामने आया है। दरसल यह घटना बुधवार की सुबह की है। पिकअप वाहन में चालक समेत कुल 30 श्रद्धालु सवार थे। सभी श्रद्धालु भोजपुरी और बक्सर जिले के अगल-बगल गांव से थे तथा एक दूसरे के रिश्तेदार थे। सभी लोग पिकअप वाहन पर सवार होकर गुप्ताधाम में स्थित गुप्तेश्वर महादेव का दर्शन करने जा रहे थे। जहां एक बच्चे का मुंडन कराना था। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsघटनास्थल पर पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा बताया गया की 2 लोग घाटी से निकालकर लाने के क्रम में दम तोड़ दिए। जबकि वहीं 2 लोगों की मौत चेनारी पीएचसी में इलाज के क्रम में हो गई। 26 लोगों को प्रारंभिक इलाज कर सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया है। सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन, एसडीपीओ दिलीप कुमार समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच बचाव कार्य का जायजा लिया। मृतकों में भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बडका विशूपुर गांव निवासी मीरा देवी, कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव निवासी रमेश्वरी देवी, शाहपुर निवासी चंद्रावती देवी पति चंद्रमा गौड़ तथा बक्सर जिला के बिहियां थाना अंतर्गत बेलवानिया गांव निवासी तेतरा देवी पति माधो गौड शामिल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

NS News

पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल

NS News

पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: मदुरना में गोलीबारी-आगजनी, पिता-पुत्री घायल

NS News

पैक्स चुनाव में नाम वापसी से बदला समीकरण: चैनपुर में सदस्य पद निर्विरोध, बढ़ौना में अध्यक्ष उम्मीदवार ने छोड़ी दावेदारी

NS News

जनगणना 2026 की तैयारी तेज: चैनपुर में प्रगणकों को मिला विशेष प्रशिक्षण, 2 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

NS News

3 महीने बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

NS News

देवर पर गंभीर आरोप: महिला के घर में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों की संपत्ति राख

NS News

अमांव पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 64.69% मतदान; अजय कुमार श्रीवास्तव ने दर्ज की बड़ी जीत

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिवार

कैमूर में सिलेंडर लीक से लगी आग, झुलसी बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

NS News

कैमूर में रहस्यमयी ढंग से लापता हुई विवाहिता, घर में ताला लगाकर हुई गायब

NS News

कैमूर में खेत विवाद पर बढ़ा तनाव, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना; तीन हिरासत में

घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बड़का बिशुपुर गांव निवासी घायल हरेराम गौंड के द्वारा बताया गया कि पड़ोस में रहने वाले रितेश गोंड के पुत्र पवन कुमार के मुंडन के लिए वे सभी गुप्ताधाम जा रहे थे। गाड़ी जैसे ही गायघाट के समीप पहुंची अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। एक ही पिकअप पर 30 लोग सवार थे। घाटी में चढ़ाई होने की वजह से चालक का संतुलन बिगड़ गया। सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराने के बाद सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया है। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल राहत बचाव अभियान शुरू करवाया गया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NS News

कुदरा में सफाई व्यवस्था ठप: कचरे के ढेर से हाल बेहाल, अधिकारी-पार्षद विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें

NS News

कुदरा में पिकअप से मवेशी ले जा रहे दो तस्कर पकड़े गए, ग्रामीणों ने घेरकर पुलिस को सौंपा

NS News

कुदरा के पास दर्दनाक हादसा: पति की आंखों के सामने ट्रेन की चपेट में आई पत्नी, मौके पर मौत

NS News

खराब भोजन और पढ़ाई की शिकायत पर छात्रों का प्रदर्शन, NH-19 पर जाम से थमा यातायात

NS News

कुदरा में युवक की बेरहमी से हत्या, घर से बुलाकर पीटा; आक्रोशित लोगों ने NH-19 जाम किया

NS News

एनएच-19 पर तेज रफ्तार का कहर: गिट्टी लदी ट्राली ने सरसों लदे ट्रक को मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल

कुदरा में पुलिस के द्वारा गिरफ्तार आरोपित

कुदरा में छापेमारी, देसी कट्टा, कारतूस और शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

NS News

कुदरा में NH-19 पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

NS News

NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने डबल डेकर बस को मारी टक्कर, 9 साल की बच्ची सहित 3 की मौत

NS News

कुदरा के कझार घाट में पुलिस-स्थानीय लोगों के बीच झड़प, एक घायल

घायलों का नाम :

1.रघुवंश यादव पिता सुख यादव, बड़का बिशनपुर जिला बक्सर
2.हरिराम गौड़ उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय केदार गौड़, बड़का बिशनपुर जिला भोजपुर
3.नीलम देवी उम्र 42 वर्ष पति जयकुमार गौड़, मकनपुर भोजपुर
4.रिशु कुमार उम्र 10 वर्ष पिता बालेश्वर गौड, बड़का विशुनपुर जिला भोजपुर
5.चंदन कुमार उम्र 5 साल पिता सुनील कुमार गोद नया भोजपुर जिला बक्सर
6.चमेली कुंवर पति स्वर्गीय सुदामा गौड घर चिलेरी जिला बक्सर
7.बड़का विशुनपुर जिला भोजपुर
8.रिंकू देवी उम्र 30 वर्ष पति रितेश गौड, बड़का विशुनपुर जिला भोजपुर 9.अनु कुमारी उम्र 7 साल पिता सुनील कुमार गौड़,नया भोजपुर बक्सर
9.अजय गौड बड़का विशुनपुर जिला भोजपुर
10.राजेश प्रसाद उम्र 53 वर्ष स्वर्गीय रामविलास गौड, नया भोजपुर जिला बक्सर
11.बसंती कुमार उम्र 45 वर्ष स्वर्गीय सरल गौड,भेलवरीया जिला भोजपुर
12.मुन्नी कुमार उम्र 35 वर्ष पति स्वर्गीय हीरालाल गौड़ बड़का दिया जिला बक्सर
13.हरिराम गौड़ उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय केदार गौड़
बड़का बिशनपुर जिला भोजपुर
14.अनिल कुमार उम्र 12 वर्ष पिता बिहारी गौड, बलिया यूपी
15.आरती कुमारी उम्र 18 वर्ष पिता स्वर्गीय सुदामा गौड,चिल्लारी जिला भोजपुर
16.गुड़िया देवी उम्र 50 वर्ष पति श्रीनिवास गौड़,काशीपुर जिला बक्सर
17.पवन गौड उम्र 4 साल पिता रितेश गौड बड़का बिशनपुर जिला बक्सर
18.कंचन देवी उम्र 35 वर्ष पति विजय गोड,विशुंपुरा बक्सर
19.रंजन कुमार गौड़ उम्र 16 वर्ष पिता संतोष गौड़, बड़का दिया जिला भोजपुर
20.रीना देवी उम्र 35 वर्ष पति संतोष गौड़,बड़का दिया जिला बक्सर
21.दरोगा गौड उम्र 60 वर्ष पिता स्वर्गीय रामदयाल गौड़,धरहुपुर जिला बक्सर
22.आकाश कुमार उम्र 25 वर्ष पिता सुरेंद्र गौड़, तिलक राय का हाता जिला बक्सर
23.रघुवंश यादव पिता सुख यादव बड़का बिशनपुर जिला बक्सर

24.बेबी कुमारी उम्र 12 वर्ष पिता अजय गौड बड़का विशुनपुर जिला भोजपुर
25.धनु कुमार गौड़ उम्र 18 वर्ष अजय कुमार गौड़ बड़का बिशनपुर जिला बक्सर और एक अन्य

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments