Homeचैनपुरगाली का विरोध करना पड़ा भारी, मां-बेटे के साथ मारपीट, सोने की...

गाली का विरोध करना पड़ा भारी, मां-बेटे के साथ मारपीट, सोने की चेन छीनी गई

लोहरा गांव में गाली-गलौज के विरोध पर महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट

Bihar/Kaimur: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहरा में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल मां-बेटे ने चैनपुर थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता विद्या देवी, पति मिम प्रसाद ठाकुर, निवासी ग्राम लोहरा ने अपने आवेदन में बताया है कि घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। वह अपने ससुर के लिए खाना लेकर दलान की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गांव का ही कमलेश यादव शराब के नशे में दलान के पास खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था।

जब विद्या देवी ने गाली देने का विरोध किया तो कमलेश यादव ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर वहां विरेंद्र यादव, चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य लोग और कुछ महिलाएं, कुल लगभग 6 लोग, मौके पर पहुंचे और पीड़िता के साथ सामूहिक रूप से मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोप है कि मारपीट के क्रम में महिला के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई।

बीच-बचाव के लिए महिला का पुत्र मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में मां-बेटा चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी भेजा। इलाज के बाद दोनों ने थाने में लिखित आवेदन दिया।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments