Homeचैनपुरखेत जाने के दौरान घात लगाकर हमला, 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप...

खेत जाने के दौरान घात लगाकर हमला, 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

उदयरामपुर गांव में पूर्व विवाद को लेकर 60 वर्षीय विजय पासवान पर हमला। सिर में गंभीर चोट

Bihar, कैमूर (चैनपुर): चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयरामपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान विजय पासवान (पिता- स्व. खोभारी पासवान), निवासी उदयरामपुर के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल विजय पासवान ने बताया कि 11 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही अरविंद राजभर (पिता- स्व. दिना राजभर) पहले से घात लगाकर बैठा था। आरोप है कि उसने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और अचानक हमला कर दिया। मारपीट के दौरान विजय पासवान के सिर में गंभीर चोट आई और उनका सिर फट गया। शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

घायल अवस्था में परिजन विजय पासवान को चैनपुर थाना लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घायल बुजुर्ग के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments