Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रविवार को जब बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया गया, तब हरिओम ने अपना परिणाम देखा। उम्मीद के विपरीत नतीजा आने के बाद वह गहरे सदमे में चला गया। परिवार के लोगों को भी यह अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकता है।
कुछ देर बाद वह घर की छत पर गया और अचानक नीचे छलांग लगा दी। गिरने के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। बताया जाता है कि मृतक के पिता सतेंद्र पासवान बिहार पुलिस में कार्यरत हैं और फिलहाल विभागीय प्रशिक्षण के लिए दिल्ली में थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह तुरंत घर के लिए रवाना हो गए। इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शिक्षकों और समाज के लोगों का कहना है कि बच्चों को असफलता के समय सहारा और हौसला देना बेहद जरूरी है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में गलत कदम न उठाएं।



