Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना के बाद मृतक के भाई मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने कुढ़नी थाना में गांव के ही अमित कुमार दुबे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच और छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान आरोपी अमित कुमार दुबे को कुढ़नी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया एक अवैध देशी पिस्टल भी बरामद कर जब्त कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को मृतक पर अपनी मां के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी ने बताया कि इस मामले को लेकर उसके परिवार की ओर से कई बार शिकायत भी की गई थी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। आरोपी के अनुसार घटना के दिन उसने गुस्से में आकर विष्णु कांत मिश्रा को गोली मार दी। हत्या के बाद उसने पिस्टल को गांव के पास सोतवां पुल के नजदीक एक पेड़ के नीचे छिपा दिया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई कर रही है।



