Homeचैनपुरकैमूर से राजस्थान तक सौदेबाजी का जाल: नौकरी का झांसा देकर किशोरी...

कैमूर से राजस्थान तक सौदेबाजी का जाल: नौकरी का झांसा देकर किशोरी की जबरन शादी, पुलिस ने छुड़ाया

कैमूर की किशोरी को नौकरी के नाम पर राजस्थान में बेचा, पुलिस ने छुड़ाया

कैमूर (भभुआ): जिले में मानव तस्करी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक किशोरी को राजस्थान ले जाया गया, जहां दो लाख रुपये लेकर उसकी जबरन शादी करा दी गई। परिजनों की शिकायत पर सक्रिय हुई कैमूर पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर राजस्थान पहुंचकर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

प्रेस वार्ता में भभुआ के एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव के परिजन पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला से मिले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान के सीकर निवासी महेश कुमार उनकी नाबालिग बेटी को नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और वहां उसकी जबरन शादी करा दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर चैनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने राजस्थान के चुरा जिले के खरियाबाद बस्ती में छापेमारी कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। मौके से सुभाष भामू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो किशोरी को अपने कब्जे में रखे हुए था।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि महेश कुमार ने उससे दो लाख रुपये लेकर किशोरी की शादी कराई थी। पुलिस के अनुसार महेश कुमार एक संगठित गिरोह के तहत काम करता है, जो गरीब परिवारों की लड़कियों को नौकरी का लालच देकर दूसरे राज्यों में ले जाकर जबरन शादी या सौदेबाजी करता है।
एसडीपीओ ने बताया कि बरामद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments