Homeचैनपुरकैमूर से राजस्थान तक साजिश का जाल: 13 वर्षीय किशोरी की कथित...

कैमूर से राजस्थान तक साजिश का जाल: 13 वर्षीय किशोरी की कथित खरीद-फरोख्त और जबरन विवाह का मामला दर्ज

नाबालिग को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर बेचने व जबरन शादी का आरोप

कैमूर (बिहार): चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से मानव तस्करी और जबरन शादी का गंभीर आरोप सामने आया है। एक महिला ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसकी 13 वर्षीय ननद को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाया गया और वहां पैसों के लेन-देन के बाद उसकी शादी करा दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी मां की तबीयत खराब होने के कारण नाबालिग को जगरिया स्थित मायके भेजा गया था। इसी दौरान जगरिया आए महेश कुमार नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर लड़की को पैसों का लालच देकर अपने साथ राजस्थान ले गया।

परिजनों की खोजबीन में पता चला कि राजस्थान में सुभाष मामू (31 वर्ष) नामक व्यक्ति के साथ नाबालिग की जबरन शादी कर दी गई। आरोप है कि जब किशोरी ने घर लौटने की बात कही तो उसे यह कहकर रोक दिया गया कि “उसे रुपये देकर खरीदा गया है।”

पीड़िता को वापस लाने की कोशिश करने पर परिजनों को कथित रूप से धमकियां मिलीं। इसके बाद महिला ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं यह घटना बाल तस्करी और बाल विवाह जैसे गंभीर अपराधों पर फिर से सवाल खड़े करती है। प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments