Homeकैमूरकैमूर में LPG सप्लाई दुरुस्त, प्रशासन ने जारी किए सख्त नियम; 2-3...

कैमूर में LPG सप्लाई दुरुस्त, प्रशासन ने जारी किए सख्त नियम; 2-3 दिन में खत्म होंगी, जिले में 19 एजेंसियां सक्रिय

कैमूर में LPG सप्लाई सामान्य, 2-3 दिन में खत्म होंगी लंबित बुकिंग | नए नियम लागू

Bihar: कैमूर जिले में रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की जानकारी दी है। जिला पदाधिकारी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि जिले में HPCL, BPCL और IOCL की कुल 19 गैस एजेंसियां सुचारू रूप से काम कर रही हैं और उपभोक्ताओं को पर्याप्त गैस उपलब्ध कराई जा रही है।  17 मार्च 2026 की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 8048 गैस सिलेंडर उपलब्ध थे, जिनमें से 1707 सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है। फिलहाल 6284 सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं। वहीं 12324 सिलेंडरों की बुकिंग लंबित है, जिसे अगले 2 से 3 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

NS Newsउपभोक्ताओं के लिए जरूरी निर्देश:
जिला प्रशासन ने गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कुछ अनिवार्य दिशा-निर्देश जारी किए हैं—
सभी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC कराना अनिवार्य किया गया है। गैस रिफिल के लिए शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन का अंतराल तय किया गया है। सिलेंडर लेते समय DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) देना जरूरी होगा, बिना कोड डिलीवरी नहीं होगी। गैस प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन या कॉल के जरिए एडवांस बुकिंग करना अनिवार्य है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कालाबाजारी पर सख्ती, लगातार हो रही छापेमारी:
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ-साथ भभुआ और मोहनिया के अनुमंडल पदाधिकारी भी सक्रिय हैं और आवश्यक स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

शिकायत के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय:
गैस से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उपभोक्ता 06189-222080 नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन उपभोक्ताओं से नियमों का पालन करने की अपील की गई है ताकि सभी तक समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments