Homeचैनपुरकैमूर में 17 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

कैमूर में 17 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

कैमूर: 17 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के अचानक गायब होने के बाद उसके पिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुबह घर से निकली, फिर नहीं लौटी
पीड़िता के पिता ने अपने आवेदन में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री सुबह शौच के लिए घर से बाहर सड़क की ओर गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

मोबाइल पर बात करने वाले युवक पर शक
पिता के अनुसार पहले से ही अखलासपुर गांव निवासी शिवांशु पटेल उनकी पुत्री के मोबाइल पर फोन किया करता था। इसी आधार पर उन्हें उस पर संदेह हुआ। जब वह युवक के घर अखलासपुर पहुंचे तो पता चला कि शिवांशु भी घर पर मौजूद नहीं है।
आरोप है कि जब उन्होंने युवक के परिजनों से इस बारे में बातचीत करने की कोशिश की तो युवक के पिता और चाची ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करते हुए वहां से भगा दिया।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
किशोरी के पिता ने अपने आवेदन में शिवांशु पटेल पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लापता किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments