Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों के अनुसार, खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से सावित्री देवी बुरी तरह झुलस गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वहां ट्रामा सेंटर में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें कपिल चौरा अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी था। हालांकि हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें वापस घर ले आए।
शुक्रवार की देर शाम सावित्री देवी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गैस सिलेंडर से आग लगने के कारण महिला गंभीर रूप से झुलस गई थीं, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। मामले में आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



