Homeचैनपुरकैमूर में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका...

कैमूर में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी

चैनपुर थाना क्षेत्र में मेढ़–बरडीहा मार्ग पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ।

कैमूर (बिहार): जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेढ़–बरडीहा मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झटकू पासवान (निवासी – ग्राम पचवनिया, थाना शहाबगंज, उत्तर प्रदेश) के रूप में की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय लोगों ने धरहरा स्थित चलिना ताल पुल के पास सड़क किनारे पानी में शव देखा। शव के सर पर चोट के निशान और गले पर लाल धारियों के निशान पाए गए। सूचना पाते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मृतक के जेब से निकले कागजातों से प्रारंभिक पहचान की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है।

स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि व्यक्ति की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है।
इस मामले पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि शव की बरामदगी के बाद शुरुआती जांच में उसकी पहचान झटकू पासवान के रूप में हुई है। हालांकि यह नाम अंतिम रूप से पुष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments