Bihar, कैमूर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री सुनील कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरि मोहन शुक्ला ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिलाधिकारी ने बताया कि कैमूर जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विधानसभा अनुसार अभ्यर्थियों की संख्या
203-रामगढ़: 06 प्रत्याशी
204-मोहनियां (अ.जा.): 12 प्रत्याशी
205-भभुआ: 08 प्रत्याशी
206-चैनपुर: 22 प्रत्याशी
मतदान और मतगणना कार्यक्रम
मतदान तिथि: 11 नवंबर 2025 (मंगलवार)
मतदान समय:
रामगढ़, मोहनियां (अ.जा.), भभुआ: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
चैनपुर: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक
मतगणना तिथि: 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार)
निर्वाचन प्रक्रिया की पूर्ण तिथि: 16 नवंबर 2025 (रविवार)
निर्वाची पदाधिकारी की सूची
203-रामगढ़: श्री कमलाकांत त्रिवेदी (भूमि सुधार उप समाहर्ता, मोहनियां)
204-मोहनियां (अ.जा.): श्री अनिरुद्ध पांडे (अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनियां)
205-भभुआ: श्री अमित कुमार (अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ)
206-चैनपुर: सुश्री श्रेया कुमारी (भूमि सुधार उप समाहर्ता, भभुआ)
मतदाता एवं मतदान केंद्र का विवरण
जिले में कुल 11,74,335 मतदाता हैं, जिनमें
पुरुष मतदाता: 6,21,024
महिला मतदाता: 5,50,291
ट्रांसजेंडर मतदाता: 07
सेवा मतदाता: 3013
कुल 1484 मतदान केंद्र एवं 928 मतदान भवन बनाए गए हैं।
203-रामगढ़: 346
204-मोहनियां (अ.जा.): 354
205-भभुआ: 354
206-चैनपुर: 430
सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
प्रशासनिक प्रबंध सेक्टर पदाधिकारी:
रामगढ़ – 37
मोहनियां (अ.जा.) – 33
भभुआ – 36
चैनपुर – 51
भेद्यता वाले केंद्र: कुल 25
रामगढ़ – 10, मोहनियां (अ.जा.) – 10, भभुआ – 04, चैनपुर – 01
क्रिटिकल मतदान केंद्र: कुल 357
रामगढ़ – 79, मोहनियां (अ.जा.) – 59, भभुआ – 67, चैनपुर – 51
प्रेक्षकों की नियुक्ति सामान्य प्रेक्षक:
रामगढ़ – श्री हर्षित पृथ्वीराज गोसावी (IAS-2013) ☎️ 9471298702
मोहनियां (अ.जा.) – श्री विश्वनाथ (IAS-2010) ☎️ 9473437011
भभुआ – श्री अम्बरीश कुमार (IAS-2004) ☎️ 9473187501
चैनपुर – श्री एम. आई. पटेल (IAS-2009) ☎️ 9471267701
पुलिस प्रेक्षक: श्री अब्दुल हमीद (IPS-2006) ☎️ 9472884750
व्यय प्रेक्षक: श्री रोकाडे प्रशांत ज्ञानेश्वर (IRS-C&IT) ☎️ 9470214102
निगरानी व्यवस्था
निर्वाचन व्यय और शुचिता पर निगरानी के लिए प्रशासन ने
13 फ्लाइंग स्क्वॉड, 42 SST, 11 VST एवं 5 मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट (कर्मनाशा, महदाईच, बड़ौरा, ककरैत, अखिनी) गठित किए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पालन करेंगे ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।



