Homeचैनपुरकैमूर में रहस्यमयी ढंग से लापता हुई विवाहिता, घर में ताला लगाकर...

कैमूर में रहस्यमयी ढंग से लापता हुई विवाहिता, घर में ताला लगाकर हुई गायब

कैमूर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई विवाहिता, घर में ताला लगाकर हुई फरार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर बाजार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय विवाहिता अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। खास बात यह है कि महिला घर के बाहर से ताला लगाकर निकली और फिर वापस नहीं लौटी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 1 अप्रैल 2026 की सुबह की है। महिला अपने पति से शौच जाने की बात कहकर घर से बाहर निकली थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

काफी समय बीतने के बाद जब वह वापस नहीं आई, तो घरवालों को शक हुआ। इस दौरान जब दरवाजा खोलने की कोशिश की गई तो पाया गया कि घर बाहर से बंद है। परिजनों ने किसी तरह ताला तुड़वाकर घर से बाहर निकलकर महिला की तलाश शुरू की। आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

अंततः थक-हारकर पीड़ित पति ने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और महिला की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और संभावित ठिकानों पर छानबीन की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments