Homeचैनपुरकैमूर में भीषण सड़क हादसा: बाइक-साइकिल की सीधी भिड़ंत में युवक की...

कैमूर में भीषण सड़क हादसा: बाइक-साइकिल की सीधी भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर

कैमूर में बाइक-साइकिल की टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बखारी देवी मंदिर के समीप घाटी गांव के पास उस समय हुआ, जब बाइक और साइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल, भभुआ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के कोइंदी गांव निवासी भगवान सिंह के पुत्र अनुज सिंह के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल साइकिल सवार की पहचान बब्बन शर्मा के रूप में की गई है। घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बाइक का स्टार्टर बनवाने निकला था अनुज, रास्ते में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, अनुज सिंह की बाइक का स्टार्टर खराब हो गया था। रविवार को वह उसे ठीक करवाने के लिए बखारी देवी मंदिर के समीप स्थित बाजार जा रहा था। इसी दौरान घाटी गांव के पास सामने से आ रही साइकिल से उसकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि बाइक और साइकिल सवार दोनों सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हालांकि, चिकित्सकों ने अनुज सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि साइकिल सवार का उपचार जारी है।

चार भाइयों में सबसे छोटा था अनुज, परिवार में पसरा मातम

परिजनों के अनुसार, अनुज सिंह चार भाइयों में सबसे छोटा था। बाइक का स्टार्टर खराब होने के कारण वह उसे बनवाने घर से निकला था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं कोइंदी गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार के उपचार को लेकर भी परिजन और स्थानीय लोग चिंतित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments