Bihar | कैमूर (चैनपुर): प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विद्युत विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। अलग-अलग टीमों का गठन कर गांवों में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में पांच लोगों को रंगे हाथ बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए चैनपुर थाने में आवेदन दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नंदना गांव में औद्योगिक परिसर में मीटर बायपास
पहली कार्रवाई सहायक विद्युत अभियंता (भभुआ ग्रामीण) संतन कुमार कौशल के नेतृत्व में ग्राम नंदना में की गई। जांच के दौरान नीतीश कुमार (पिता- रामविलास शर्मा) को औद्योगिक परिसर में मीटर बायपास कर लगभग 4 किलोवाट बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया। जुर्माना: ₹1,93,013पूर्व बकाया: ₹24,800
मदरा गांव में चार लोग पकड़े गए
दूसरी टीम के नेतृत्व में चैनपुर के कनीय विद्युत अभियंता शंभू कुमार सिंह ने मदरा और नंदना गांव में छापेमारी की।
मदरा गांव में कार्रवाई: मुन्नी देवी (पति- पिंटू राम) – ₹29,293 जुर्माना, कान्ता राम (पिता- बरसाती राम) – ₹40,439 जुर्माना, बिगाऊ राम (पिता- किसुन राम) – ₹9,021 जुर्माना।
नंदना गांव में: शिवप्रसाद सिंह (पिता- इंद्रदेव सिंह) – ₹13,387 जुर्माना पूर्व बकाया: ₹1,538 कुल जुर्माना ₹2.85 लाख से अधिक सभी मामलों को मिलाकर विभाग द्वारा ₹2,85,000 से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
थाना स्तर पर कार्रवाई शुरू
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



