Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर टोला छोटी तकिया में विद्युत विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पाया गया कि परिसर में बिजली मीटर को बायपास कर वेल्डिंग मशीन का संचालन किया जा रहा था। भभुआ ग्रामीण क्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता संतन कुमार कौशल ने अपने आवेदन में बताया कि छापेमारी के दौरान करीब 3762 वाट भार की बिजली अवैध रूप से उपयोग करते हुए पाई गई। इस बिजली चोरी से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग 1 लाख 18 हजार 858 रुपये की राजस्व क्षति होने का अनुमान लगाया गया है।
आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
जांच के दौरान यह मामला शेख कलीम, पिता शेख हबीब, निवासी चैनपुर टोला छोटी तकिया से जुड़ा पाया गया। विभाग की ओर से इस संबंध में चैनपुर थाने में आवेदन दिया गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



