Homeचैनपुरकैमूर में बंद दुकान को बनाया निशाना: शटर काटकर 3 लाख से...

कैमूर में बंद दुकान को बनाया निशाना: शटर काटकर 3 लाख से अधिक नकद और महंगे सामान की चोरी

कैमूर में दुकान का शटर काटकर बड़ी चोरी, 3 लाख से अधिक नकद और कीमती सामान गायब

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। करजी रोड स्थित बहेरिया मोड़ के पास चोरों ने दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये नकद और कई कीमती सामान चोरी कर लिए। दुकान मालिक पीयूष पटेल, पिता मनोज सिंह, ग्राम डोभरी (थाना चैनपुर) के निवासी हैं। उन्होंने चैनपुर थाने में दिए आवेदन में बताया कि बहेरिया मोड़, करजी रोड पर उनकी श्री खाटू श्याम जी ट्रेडिंग नाम से दुकान है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और बैग में रखे करीब 2 लाख 90 हजार रुपये नकद तथा काउंटर में रखे 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, चोरों ने दुकान में रखे लैपटॉप, प्रिंटर, एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी अपने साथ ले गए। कुल मिलाकर चोरी की रकम और सामान की कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
घटना की जानकारी दुकानदार को अगले दिन तब हुई, जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे।

शटर कटा देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः उन्होंने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दुकानदार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments