Homeचैनपुरकैमूर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: नशे में हंगामा कर रहे तीन...

कैमूर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: नशे में हंगामा कर रहे तीन गिरफ्तार, मारपीट कांड का फरार आरोपी भी दबोचा

कैमूर चैनपुर में पुलिस की कार्रवाई: नशे में हंगामा कर रहे तीन गिरफ्तार, मारपीट का फरार आरोपी पकड़ा

कैमूर (बिहार)। होली पर्व को देखते हुए चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों समेत मारपीट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

होली गश्ती के दौरान तीन लोग गिरफ्तार
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्ती की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सिकंदरपुर से पिंटू प्रजापति, ग्राम करवंदिया से सोनू कुमार तथा ग्राम जगरिया से अजीत ठाकुर को नशे की हालत में हंगामा करते पकड़ा गया।
तीनों को थाना लाकर मेडिकल जांच कराई गई, जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
इसी दौरान पुलिस ने ग्राम करजांव में 18 दिसंबर 2025 को हुए मारपीट कांड के फरार आरोपी रामचंद्र बिंद को भी गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि पारिवारिक विवाद में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए थे।
घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया था। पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस गश्ती और निगरानी आगे भी जारी रहेगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments