Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बैठके के दौरान हुआ विवाद, लाठी से किया हमला
पीड़ित बाढू राम (पिता–कमला राम) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शाम करीब 6:30 बजे वह गांव के पश्चिम स्थित चंद्रमा ठाकुर के चेंबर के पास बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही राशिद खान (पिता–सज्जू खान) वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब बाढू राम ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि राशिद खान ने अपने हाथ में मौजूद लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
बचाव करने आई पत्नी को भी पीटा
शोर सुनकर मौके पर पहुंची बाढू राम की पत्नी सुनीता देवी जब बीच-बचाव करने लगीं, तो आरोप है कि हमलावर ने उनके साथ भी मारपीट की। बताया गया कि सुनीता देवी के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया और उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान दोनों पति-पत्नी घायल हो गए।
ग्रामीणों ने कराया बचाव, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद घायल दंपति चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इलाज के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले में आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



