Homeचैनपुरकैमूर में पशु लदा कंटेनर पकड़ा गया: ग्रामीणों का हंगामा, चालक की...

कैमूर में पशु लदा कंटेनर पकड़ा गया: ग्रामीणों का हंगामा, चालक की पिटाई, एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा

कैमूर में पशु लदा कंटेनर पकड़ा गया, ग्रामीणों का हंगामा; चालक की पिटाई, 48 मवेशी बरामद

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने पशुओं से भरे एक कंटेनर को रोक लिया। मामला खरिगांवा चौक के पास का है, जहां स्थानीय लोगों ने पशुओं को अमानवीय तरीके से ले जाए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे एक कंटेनर चैनपुर की ओर से आ रहा था। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे रोक लिया और अंदर झांकने पर बड़ी संख्या में मवेशी भरे होने की बात सामने आई। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsआरोप है कि कुछ उग्र लोगों ने कंटेनर चालक की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के मंसूपुर गांव निवासी आजाद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे भीड़ से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हंगामे के दौरान कंटेनर को खरिगांवा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ा कराया गया और खोल दिया गया। इस दौरान कई मवेशी बाहर निकलकर इधर-उधर भाग गए, जिससे स्थिति और अव्यवस्थित हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल की जरूरत पड़ी। इसके बाद भभुआ के एसडीपीओ मनोरंजन भारती भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर रात करीब 11 बजे चैनपुर थाना पहुंचाया। जांच के दौरान उसमें कुल 48 मवेशी पाए गए, जिन्हें सुरक्षित उतारकर चारा-पानी की व्यवस्था की गई है, एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments