Homeदुर्गावतीकैमूर में पशु तस्करी पर बड़ा प्रहार: दुर्गावती से 3 कंटेनर जब्त,...

कैमूर में पशु तस्करी पर बड़ा प्रहार: दुर्गावती से 3 कंटेनर जब्त, 125 मवेशी बरामद, तस्कर फरार

कैमूर: दुर्गावती में 3 कंटेनरों से 125 मवेशी बरामद, पशु तस्करी का बड़ा खुलासा

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 मवेशियों से भरे तीन कंटेनरों को जब्त किया है। यह कार्रवाई छाता नहर लिंक रोड के पास देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला को सूचना मिली थी कि दुर्गावती मार्ग से भारी मात्रा में अवैध रूप से पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर मोहनियां एसडीपीओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार और पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई, जिसमें छाता नहर के समीप खड़े तीन संदिग्ध कंटेनरों की तलाशी ली गई। जांच के दौरान तीनों वाहनों से कुल 125 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि तस्करों ने कार्रवाई की भनक लगते ही कंटेनर मौके पर छोड़ दिए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

बरामद पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में कंटेनर मालिकों और चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा फरार तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई को जिले में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments