Homeभभुआकैमूर में दर्दनाक हादसा: रेस्टोरेंट का खाना बना जानलेवा, युवक की मौत...

कैमूर में दर्दनाक हादसा: रेस्टोरेंट का खाना बना जानलेवा, युवक की मौत के बाद होटल सील

कैमूर में फूड प्वाइजनिंग से युवक की मौत, भभुआ का जायका रेस्टोरेंट सील

Bihar: कैमूर, भभुआ शहर के एक रेस्टोरेंट का खाना उस वक्त जानलेवा साबित हुआ जब उसे खाने के बाद तीन युवकों की हालत बिगड़ गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत बिगड़ने के बाद उनका इलाज कराया गया। मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

खाने के कुछ ही देर बाद बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, भभुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी विशाल कुमार तिवारी अपने घर के लिए शहर स्थित एक रेस्टोरेंट से पनीर और मंचूरियन लेकर आया था। रात करीब 9 बजे उसने अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ खाना खाया। खाना खाने के महज आधे घंटे बाद तीनों को उल्टी और बेचैनी शुरू हो गई, जिससे परिजन घबरा गए। परिजनों ने बताया कि विशाल की हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे सुबह करीब 4 बजे भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन आरोप है कि इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने सिर्फ प्राथमिक जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्होंने बार-बार ईसीजी जांच की मांग की, लेकिन डॉक्टर ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद जब युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया, तो वहां के डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर सही इलाज मिलता तो जान बच सकती थी।

प्रशासन का एक्शन: रेस्टोरेंट सील
घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। मृतक के पिता ने रेस्टोरेंट संचालक और अस्पताल के डॉक्टर दोनों पर कार्रवाई की मांग की है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि युवक को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस जांच में जुटी परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है, यह घटना एक बार फिर बाहर के खाने को लेकर सावधानी बरतने की चेतावनी देती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments