Homeचैनपुरकैमूर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे और ईंट से...

कैमूर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे और ईंट से हमला; तीन घायल, एक की हालत नाजुक

कैमूर में जमीन विवाद को लेकर हिंसक मारपीट, तीन घायल; एक की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मंझुई गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

विवाद के दौरान अचानक बढ़ा झगड़ा
मिली जानकारी के अनुसार मंझुई गांव में पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर तनाव बना हुआ था। बताया जा रहा है कि गांव के निजामुद्दीन के पुत्र सद्दाम अली, नौशाद अली, पुत्री सानिया निशा और पत्नी नरगिस बीवी द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज की जा रही थी। इसी दौरान सोबेराती अली उर्फ गुड्डू ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और आरोप है कि उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान ईंट से भी वार किया गया, जिससे सोबेराती अली के सिर में गंभीर चोट लग गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे दो और लोग भी घायल
घटना के दौरान सोबेराती अली को बचाने पहुंचे उनके भाई सोनू और अरमान को भी मारपीट में चोट लगी। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। इसके बाद तीनों घायलों को पुलिस के पास लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। घायलों की पहचान सोबेराती अली उर्फ गुड्डू, सोनू और अरमान (पिता – इद्रीश अली) के रूप में हुई है। इनमें सोबेराती अली की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि सोनू और अरमान का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में जारी है।

पुलिस का बयान
इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल थाने में इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments