Homeकैमूरकैमूर में चारों विधानसभा सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ मतदान, कुछ बूथों पर...

कैमूर में चारों विधानसभा सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ मतदान, कुछ बूथों पर देर शाम तक वोटिंग, प्रेसवार्ता में DM–SP ने दी जानकारी

कैमूर में चारों विधानसभा सीटों पर रिकॉर्ड शांतिपूर्ण मतदान, कई बूथों पर देर शाम तक वोटिंग जारी

Bihar/Kaimur: कैमूर जिले की चारों विधानसभा सीटों—रामगढ़, मोहनिया, भभुआ और चैनपुर—पर दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को शांतिपूर्ण और रिकॉर्ड स्तर पर मतदान संपन्न हुआ। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर पूरी स्थिति की जानकारी दी। हालांकि, कुछ बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें होने के कारण निर्धारित समय के बाद भी मतदान जारी रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैमूर डीएम प्रेसवार्ता

जिले में कुल मतदान केंद्र और प्रतिशत

डीएम के अनुसार जिले के 1484 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग पूरी हुई।
5:45 बजे तक प्राप्त मतदान प्रतिशत इस प्रकार है—

203 रामगढ़: 66.30%

204 मोहनिया: 68.24%

205 भभुआ: 66.92%

206 चैनपुर: 67.41%

कुल मतदाता संख्या

कैमूर में कुल 11,71,322 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें—

पुरुष मतदाता: 6,21,024

महिला मतदाता: 5,50,291

तृतीय लिंग: 07

85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता: 8,262

मतदान केंद्रों का वर्गीकरण

कुल मतदान केंद्र: 1484

शहरी: 116

ग्रामीण: 1368

कुल उम्मीदवार: 48

पुरुष: 44

महिला: 4

जिले के सभी 1484 केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी, हालांकि 11 बूथों पर नेटवर्क समस्या आने के कारण वेबकास्टिंग संभव नहीं हो सकी। इन बूथों पर पूरे समय वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई गई।

मतदान समय

रामगढ़, मोहनिया, भभुआ: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

चैनपुर: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

पिछले चुनाव से अधिक मतदान

विधानसभा चुनाव 2020 में मतदान: 62.76%

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान: 59.65% इस बार इससे अधिक 68.24% मतदान दर्ज किया गया।

179 लोगों को हिरासत में लिया, मतदान बाद सभी रिहा

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 179 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था, जिन्हें मतदान खत्म होने के बाद छोड़ दिया गया।

राजद प्रत्याशी के हिरासत में लिए जाने की अफवाह

चैनपुर से राजद प्रत्याशी बृज किशोर बिंद ने आरोप लगाया कि सोमवार रात भगवानपुर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
इस पर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने स्पष्ट किया कि पुलिस गश्ती के दौरान कुछ लोग भागते दिखे थे, जिनमें से कुछ नशे में पाए गए और गिरफ्तार हुए। राजद प्रत्याशी की गिरफ्तारी की बात पूरी तरह अफवाह है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments