Homeकैमूरकैमूर पुलिस का डबल एक्शन: वारदात से पहले 5 अपराधी गिरफ्तार, 11.7...

कैमूर पुलिस का डबल एक्शन: वारदात से पहले 5 अपराधी गिरफ्तार, 11.7 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर भी दबोचे

कैमूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 अपराधी गिरफ्तार, 11.7 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर पकड़े

Bihar: कैमूर जिले में पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कामयाबियां हासिल कर संभावित अपराधों पर समय रहते रोक लगा दी। चांद और कुदरा थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई से अपराधियों और तस्करों में हड़कंप मच गया है। पहली कार्रवाई चांद थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsपुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किस वारदात को अंजाम देने वाले थे और उनके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।
वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई कुदरा थाना क्षेत्र में सुबह करीब चार बजे वाहन जांच के दौरान हुई। पुलिस ने एक संदिग्ध सूटकेस की जांच की, जिसमें से करीब 11.7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तस्कर गांजा को कुदरा से सकरी होते हुए रोहतास जिले के चेनारी ले जाने की फिराक में थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments